News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्वांचल विकास सेवा समिति सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकार से करेगी शराब बंदी की मांग- शीला चौधरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2021  |  6:36 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्वांचल विकास सेवा समिति सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकार से करेगी शराब बंदी की मांग- शीला चौधरी

भगवन्तं यादव/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । पूर्वांचल विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की युपी में भी शराब बंदी होना चाहिये।

उक्त बातें कुशीनगर भ्रमण के दौरान रामकोला में आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में कहीं ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को पत्र भेजकर मांग किया है कि अवैध शराब के बंदी के साथ सरकार के आबकारी विभाग द्वारा वैध शराब की बिक्री पर भी प्रदेश में पूर्ण बंदी की जाए क्योंकि अवैध शराब गांव के गरीबों मजदूरो द्वारा बनाए जाते हैं अपने दो जून की रोटी व तथा जीवन यापन के लिए उसे संसाधन समझ कर गरीब शराब बनाते हैं तथा पुलिस के डंडे भी खाते हैं जेल जाते हैं आते दिन सरकार के पाबंदी के बाद भी अंग्रेजी और देसी शराब के खेप लग्ज़री वाहनों से पुलिस द्वारा बरामद किए जाने का समाचार अखबार की सुर्खियों में रहता है उन्होंने बताया कि अवैध शराब के साथ साथ बैध शराब सरकार द्वारा भी बंद कराया जाए क्योंकि इस तरह से गरीबों मजदूरों को काफी नुकसान है तथा आए दिन प्रदेश में उत्पात बढ़ रहा है शराब के नशे में गुरुवार को कुशीनगर जनपद में एक शराबी पति ने तीन बच्चे और अपने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया ऐसे वारदात आए दिन हो रहे हैं हजारों महिलाओं को लेकर शीला चौधरी ने विगत वर्षों करोना काल के पूर्व अवैध शराब बंदी के खिलाफ तथा जुल्म के खिलाफ गांव गांव अवैध शराब की भटठिया तोड़वाई है पुलिस भी सहयोग करती थी जो जगजाहिर है लेकिन सरकारी ठेके के शराब के होने के नाते गांव के गरीब रिक्शा चालक मजदूर और नाबालिक बच्चों तक शराब पहुच है जिससे पीने से ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी तक वह प्रदेश की विकास व्यवस्था में बैध शराब बिक्री से शिक्षा संस्कार और नैतिकता गांव से समाप्त हो रहा है तथा आए दिन हत्या बलात्कार राहजनी खासकर महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में पूर्ण शराबबंदी से वहां के गरीबों का विकास और महिलाओं की सुरक्षा देखने को मिल रहा है आगे उन्होंने कहा कि अनाथ महिलाओं आदि के सेवा हेतु बृद्धा आश्रम के तहत सेवा करने हेतु संस्था कार्यक्रम अग्रसर की है सरकार को पत्र भेजकर पूर्ण शराब बंदी की मांग की जा रही है तथा इसके लिए संस्था आन्दोलन भी करेगी इस अवसर पर रामबहादूर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking