News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्यसभा सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह चार मार्च को आयेगे गृह जनपद…पढ़िए क्या है स्वागत की तैयारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 3, 2024  |  5:26 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्यसभा सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह चार मार्च को आयेगे गृह जनपद…पढ़िए क्या है स्वागत की तैयारी

कुशीनगर ।पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद नवनिर्वाचित होने के बाद सोमवार दिनांक 4 मार्च को गृह आएंगे। भाजपा जनपद की सीमा पन्द्रह मील से पडरौना तक अपने नेता के ऐतिहासिक और भव्य स्वागत करने के लिए की पूरी तैयारी कर चुकी है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह पूर्वाह्न 11 बजे कुशीनगर जनपद की सीमा पन्द्रह मील पहुंचेंगे जहां सांसद, सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि आरपीएन सिंह का स्वागत करेंगे।

उसके बाद सुकरौली,ढ़ाड़ा, हाटा, हेतिमपुर,कुशीनगर, कसया,बाड़ीपुल,साखोपार, जानकीनगर, धर्मपुर , रविन्द्र नगर में स्थानीय नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह का स्वागत करेंगे।

उन्होंने बताया कि अपराह्न 01 बजे रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है जहां भाजपा जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी तथा विभाग और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने नेता का स्वागत करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking