News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सर्वश्रेष्ठ बीट पुलिस अधिकारी चुने गए रवि प्रकाश सिंह, एडीजी अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 12, 2023  |  5:22 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सर्वश्रेष्ठ बीट पुलिस अधिकारी चुने गए रवि प्रकाश सिंह, एडीजी अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कसया/कुशीनगर । कसया थाना में तैनात कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह को एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार का प्रशस्ति पत्र मिला है। बीट पुलिसिंग प्रणाली के तहत कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह को माह नवंबर 2023 में जनपद कुशीनगर का सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है। मंगलवार को एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह को सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा किए।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

कांस्टेबल रवि प्रकाश सिंह द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की जांच, चरित्र सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग, निरोधात्मक कार्यवाही, संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करना, व्हाट्सप्प ग्रुप व सी प्लान ग्रुप मे जोड़ने तथा समन, वारंट की नोटिस तामिला आदि का कार्य किया जा रहा है,कांस्टेबल रवि ने अपने बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आम जनमानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाया है।

विदित हो कि जिले के सभी थानों पर बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनके कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग होती है। इसके आधार पर प्रत्येक थानों के एक आरक्षी को बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ चुना जाता है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking