News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ नियमित कोविड समीक्षा बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 14, 2021  |  6:56 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ नियमित कोविड समीक्षा बैठक

कुशीनगर। बुद्धवार को कोविड की नियमित होने वाली समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बैठक दौरान जनपद में ऑक्सीजन प्लांट,पाइप लाइन, सैम्पलिंग, ऐ0 ई0 एस0 /जे0 ई0 के मामले, एस0एन0सी0यू0, आयुष्मान कार्ड इन सब मुद्दों पर समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑक्सिजन पाइपलाइन,ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति की रिपोर्ट ली। इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। जनपद में कोविड का एक मामला सामने आया है। कल के कोविड मामले में कांटेक्ट ट्रेसिंग की रिपोर्ट भी जिलाधिकारी ने ली और कहा कि कोविड मामले में समय से कांटेक्ट ट्रेसिंग हो जानी चाहिए। सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश उन्होंने संबंधित नोडल को दिया। ऐ0 ई0 एस0 और जे0ई0 का आज कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस संदर्भ में उन्होंने संबंधित अधिकारी को क्षेत्र भ्रमण हेतु निर्देश दिया।
जिलाधिकारी लिंगम ने जिला अस्पताल में एस0एन0सी0यू0 (नवजात बच्चों हेतु विशेष देखभाल इकाई) के स्थापना के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया और उन्हे कहा कि एस एन सी यू में अच्छी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जानी चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीज और डॉक्टर दोनों के लिए अच्छी सुविधाएं होनी चाहिए।

आज आयुष्मान कार्ड के संदर्भ में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के नोडल तथा आरोग्य मित्रों से बात करते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड को शासन की गाइड लाइन के अनुसार ज्यादा से ज्यादा बनाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, अपर उप जिलाधिकारी रामकेश यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking