News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुआ नियमित समीक्षा बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 16, 2021  |  6:59 PM

807 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुआ नियमित समीक्षा बैठक

कुशीनगर। शुक्रवार को कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

उक्त बैठक में अस्पतालों में मेडिकल इक्विपमेंट्स की स्थिति के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछताछ की गई। इस संदर्भ में आवश्यक प्रक्रिया को समय रहते सम्पन्न करने का निर्देश दिया गया। जिला अस्पताल में बनने वाले स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (नवजात शिशु की विशेष देखभाल इकाई ) के संदर्भ में वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई। एस एन सी यू में बच्चों के बेड के बारे में जिलाधिकारी ने पूछा और इस संबंध में उक्त इकाई में अच्छी सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिये। ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन प्लेटफार्म इन दोनों मुद्दों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने समय से इसके सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिये। ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु प्लेटफार्म निर्माण की प्रक्रिया इत्यादि को समय रहते पूरा करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया गया।

बैठक में ऐ0 ई0 एस0 और जे0 ई0 की समीक्षा दौरान बताया गया कि 7 मामले आए हैं जिसमें से एक मामले में मृत्यु हो चुकी है। इन 7 मामलों में से 4 मामले बीआरडी कॉलेज गोरखपुर के तथा तीन मामले कुशीनगर के हैं। जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में मरीज की पूरी हिस्ट्री की जानकारी लेने का निर्देश दिया तथा क्षेत्र भ्रमण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र गुप्ता, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking