News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रसूता की मृत्यु पर स्वजन ने किया नर्सिंग होम पर हंगामा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2023  |  9:26 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रसूता की मृत्यु पर स्वजन ने किया नर्सिंग होम पर हंगामा
कसया/कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना अंतर्गत फाजिल नगर के पीपरा रज्जब में स्थित एक निजी अस्पताल के सामने बुधवार को प्रसूता का शव रख कर स्वजन ने काफी हंगामा किया,उनका आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही से ही प्रसूता की मृत्यु हुई है।सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
बनकटा निवासी विश्राम प्रसाद की पत्नी कुसमा देवी  को सोमवार की भोर में पेट मे डिलेवरी का दर्द शुरू हुआ।स्वजन ने उसे फाजिलनगर के पीपरा रज्जब स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।अत्यधिक दर्द होने पर चिकित्सको ने ऑपरेशन कर दिया।जिससे मां बेटे दोनों की जान बच गई लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ प्रसूता की तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।स्वजन उसका कसया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज करवाने लगे।शाम को सुधार न होने पर वहां के चिकित्सकों ने भी गोरखपुर रेफर कर दिया।स्वजन गोरखपुर बसुंधरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया लेकिन वहां पर भी प्रसूता की तबियत में सुधार नही हुआ और उसकी देर शाम को मृत्यु हो गई।स्वजन शव को बुधवार की सुबह पुनः फाजिलनगर स्थित नर्सिंग होम पर पहुंच शव को रख लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।बता दे कि इसके पूर्व भी 6 माह पूर्व इसी नर्सिंग होम पर एक महिला की ऑपरेशन के बाद ही मृत्यु हो गई थी।उस समय भी स्वजन अस्पताल पर काफी हंगामा किए थे लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही किया।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने कहाकि पुलिस मौके पर गई थी।घटना संज्ञान में है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking