News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधित जनपदवासी दर्ज कराए अपनी शिकायत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 27, 2024  |  7:51 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधित जनपदवासी दर्ज कराए अपनी शिकायत
  • सी विजिल एप पर दर्ज शिकायत पर 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई

कुशीनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता दिनांक 16 मार्च से प्रभावी है। जिसके दृष्टिगत सी विजील एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। यह ऐप एंड्राइड यूजर के लिए गूगल प्ले स्टोर पर तथा एप्पल यूजर के लिए एप स्टोर दोनो प्लेटफार्म पर उपलब्ध है । इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन तथा ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है एवं इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। इसके बाद आपको फोन नंबर लिखना होगा जिस पर एक ओटीपी प्राप्त होगा । ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य , जिला विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी तत्पश्चात वेरीफाई पर क्लिक करना होगा एप के होम पेज पर फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे।

आज की हॉट खबर- आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

उन्होंने बताया कि मोबाइल से प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी विजील एप डाउनलोड कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है। दर्ज शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाएगी एप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ जहां शिकायत या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा हो उसे स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और अन्य जानकारी लिखकर उपलब्ध करवा सकते हैं। एमसीसी के उल्लंघन होने पर सी विजिल एप में अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके नागरिक अपनी शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकता है। यानी एप के माध्यम से मतदाता चुनाव में निगरानी रख सकते हैं।अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम व मोबाइल नंबर दिया जाता है तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी सतत रूप से कर सकता है। गौरतलब है की शिकायत दर्ज होने पर कार्यवाही हेतु जनपद स्तरीय टीम, उड़नदस्ता टीम शिकायत स्थल पर पहुंचकर प्रकरण के निस्तारण की कार्यवाही भी त्वरित गति से करती है।

शिकायत को संबंधित अधिकारी द्वारा समय सीमा के अंदर पोर्टल से अग्रसरित एवं निस्तारित किया जाता है। आमतौर पर सी विजिल एप पर धनराशि वितरण, गिफ्ट, कूपन वितरण, शराब वितरण आदि शिकायतों के अतिरिक्त बिना अनुमति पोस्ट होर्डिंग बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना आदि शिकायत इस पर अंकित कराई जा सकती है।

संबंधित खबरें
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking