कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रेजांगला वीर सपूतों के सम्मान मे यादव फाउंडेशन द्वारा दीप जलाया गया तथा उनको नमन किया गया l यादव फॉउंडेशन ने एक कार्यक्रम आयोजित कर 1962 में रेजांगला वीर सपूतों की वीरता को नमन करतें हुए उनकी वीर गाथा को साझा किया l फॉउंडेशन के चेयरमैन जेपी यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए कहा कि रेजांगला वीर सपूतों द्वारा रेजांगला में चीनियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपने देश की सुरक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए और अपने सरहद की रक्षा की, इन शहीदों की शहादत को दुश्मन देश ने भी सम्मान करते हुए कहा बहादुरों में बहादुर अहीर जाति को सलाम हैंl भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत वीर सैनिकों को परमवीर चक्र व अन्य शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया और अब तक की सभी युद्धों में रेजांगला का युद्ध अद्वितीय हैl यादव फाउंडेशन द्वारा इसको राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाने की सरकार से मांग की गयी है l कार्यक्रम मे फॉउंडेशन के संचालक दशरथ यादव, प्रबंधक जनार्दन यादव, कोषाध्यक्ष सचिन यादव, विनायक यादव, प्रमोद यादव, रमाशंकर यादव, राजन सिंह, रामानंद कुशवाहा, इंद्रपाल गौड़, लल्लन,वशिष्ठ यादव, राम गुलाब यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहेl कार्यक्रम की शुभारम्भ राष्ट्रगान व झंडा रोहण कर किया गया l
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…