कसया/कुशीनगर। श्री श्री 1008श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.21 श्री रामजानकी नगर कसया में श्री सीताराम समिति ब्रह्मस्थान द्वारा किया गया l रूद्र महायज्ञ के शुभारम्भ से पूर्व सोमवार क़ो भब्य कलश यात्रा श्रद्धा पूर्वक धूम -धाम से निकाल पुरे नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया l कलश यात्रा का शुभारम्भ ब्रह्मस्थान से शुरू होकर नगर भ्रमण करतें हुए बुद्ध स्थली रामाभार स्तूप स्थित हिरण्यावती नदी से कलश में जल भर कर गोरखपुर मार्ग से होकर पडरौना मार्ग से वापस होते हुए श्रीराम जानकी मठ मंदिर पर समापन किया गया l
इस धार्मिक कलश यात्रा में वार्ड के सभासद पद के प्रत्याशी व समाज सेवी नुरैंन उर्फ़ सगीर अली सहित कई युवकों व लोगो ने कलश यात्रा में शामिल हो, चन्दन व टीका लगाकर सर्वधर्म के प्रति सम्मान व एकता का सन्देश दिया हैं, इनसे समाज क़ो सीख लेना चाहिए औऱ सभी धर्मो के प्रति सम्मान करते हुए एकता के साथ रहते हुए देश व समाज के विकास के बारे में सोचना चाहिए l यात्रा के दौरान नुरैंन उर्फ़ सगीर से बात- चीत करने पर नुरैंन ने कहा कि इस धरती पर ही कर्मो का हिसाब देना हैं, पाप व पुण्य जीवन की आधार शिला हैं, जैसा जो बोयेगा वैसा ही काटेगा l इस कलश यात्रा में शामिल होकर मै समाज क़ो सन्देश देना चाहता हूँ कि कोई भी धर्म छोटा या बड़ा, या बुरा नही होता, बुरा तो मनुष्य कर्ता हैंl हमें सभी धर्मो का सम्मान करतें हुए हर एक धर्म के कार्यक्रमो व आयोजनों में बढ़ -चढ़ कर भाग लेना चाहिए l
इससे आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारा का बढ़ावा मिलता हैं l यात्रा मुख्य रूप से कृष्ण कुमार जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल,सुखण्डी मद्धेशिया, गुलाब मद्धेशिया,रामशंकर मद्धेशिया, भिखारी मद्धेशिया,मुकेश मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया,अंगद मद्धेशिया,समीउल्लाह,सुनील कुमार गौतम, सुनील खरवार सहित सैकड़ो ,युवक, युवतियाँ, महिलाये व सँभरांत लोग मौजूद रहे l
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…