Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement

कुशीनगर: रालोद ने आम जन के हक में संघर्ष किया है- ममता शुक्ला

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 20, 2022, 6:00 PM IST • अब तक 802 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • रालोद को मत देकर मदन भैया को विजयी बनाएं- विवेक वर्मा
  • भाजपा सरकार में नारी जाति की घोर उपेक्षा हुई है- प्रतिमा वर्मा

कसया/कुशीनगर। प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप चुनाव में खतरौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया को चुनाव जिताने के लिए दिग्गजों ने अपनी ताकत झोंक दी है। विधानसभा प्रत्याशी मदन भैया की जीत के लिए रालोद की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा ममता शुक्ला और कुशीनगर जनपद की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा वर्मा ने जन सम्पर्क कर जनता से रालोद के पक्ष में मतदान की अपील की।

रालोद की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती शुक्ला ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि रालोद नित गठबंधन ही आम जनता को बुनियादी सुबिधायें, योजनाओं का लाभ दिला सकता है। रालोद ने हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापरियों, छात्र और नौजवान के हक के लिए संघर्ष किया है। पार्टी संस्थापक आदरणीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों जो लागू करने पर ही गांव, गरीब, किसान, मजदूर खुशहाल होगा। रालोद पूर्वी उतर प्रदेश के महासचिव विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैया जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करना है और रालोद को मत देकर मदन भैया को विजयी बनाना है। कुशीनगर जनपद की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में नारी जाति की घोर उपेक्षा हुई है। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। हर घर की खुशियां सरकार की गलत नीतियों के कारण छीन गयी है। संविधान और सामाजिक न्याय के लिए रालोद पूरे देश में लड़ रही है और गरीब, मजलूमों की आवाज सड़क से सदन तक उठा रही है। भाजपा की धोखेबाज छबि की पोल खुल गयी है। जनता इस चुनाव में इसका बड़ा जबाब देने जा रही है।

Advertisement

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi