कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, रामपुर पट्टी नटवलिया इत्यादि गांवों के एक दर्जन से अधिक टीबी मरीजों का सहयोगी बनकर उन्हें गोद लेते हुए पोषण सामग्री भेंट किया गया था। इस क्रम में नवंबर माह में संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र व मनोविज्ञानी अभिषेक श्रीवास्तव इत्यादि ने रविवार को सभी मरीजों के घर पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी और दवा वगैरह की स्थिति का पता करते हुए पोषण सामग्री भेंट किया।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि दवा और पोषण सामग्री के साथ साथ टीबी मरीजों को समाज का भावनात्मक साथ भी चाहिए इसलिए सभी गोद लिए हुए मरीजों से उनके घर मिलकर निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट किया गया और दवा चलने तक प्रति माह भेंट करते रहा जाएगा।मनोविज्ञानी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी उन्मूलन में जन सहभागिता जरूरी है, इसे केवल सरकार के भरोसे नही छोड़ा जा सकता। सक्षम लोगों को आगे आकर टीबी मरीजों का सहयोगी बनना चाहिए और उनके प्रति अपने मन में किसी प्रकार का पूर्वाग्रह नही रखना चाहिए।स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष मिश्र ने सभी मरीजों से नियमित दवा लेने और स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आने पर अस्पताल से संपर्क करने की बात कही।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…