News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रोटरी क्लब ने निःसहाय जरूरतमंदों को 200 राशन बैग वितरित किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 3, 2022  |  6:00 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी क्लब ने निःसहाय जरूरतमंदों को 200 राशन बैग वितरित किया
  • पकवाइनार भरटोली एवं करमैनी प्रेमवलिया के मुसहर बस्ती में हुआ कार्यक्रम।

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर: रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन एवं रोटरी क्लब कुशीनगर संयुक्त तत्वधान में एवं नाइन फाउंडेशन के सहयोग से कुशीनगर स्थित पकवाइनार भरटोली एवं करमैनी प्रेमवलिया मुसहर बस्ती में 200 निःसहाय, जरूरतमंद परिवारों को राशन बैग वितरित किया गया। इस राशन बैग में दैनिक जरूरतों में प्रयोग होने वाले सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, रिफाइन तेल, मसाला, नमक, चीनी, चायपत्ती, बिस्कुट, टॉफ़ी एवं सेंट्री पैड रखा गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों को राशन बैग के साथ-साथ कोरोना के प्रति सुरक्षित रहते हुए सबको टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने हेतु जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

इस अवसर पर क्लब संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि कोई भूखा ना रहे इस संकल्प के साथ जरूरतमंदों को राशन का पैकेट दिया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी प्रेमवलिया के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने कहा कि इन जरूरतमंदों के मदद करने हेतु रोटरी क्लब का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव वाहिद अली ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सचिव वाहिद अली, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष सदरे आलम, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, नागेंद्र तिवारी, पप्पू अग्रवाल, इबरार अहमद सहित रोटरी क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking