कसया/कुशीनगर । शुक्रवार सुबह कसया स्थित गांधी चौक पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सौजन्य से विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु एक पहल किया गया है, जिसमें पुराने गर्म कपड़ो को लोगों से इकट्ठा कर जरूरतमंदों के मध्य बांटने हेतु एक अनोखा स्टाल गांधी चौक, कसया पर लगाया गया। यह स्टाल पूरे ठंडक तक लगा रहेगा। इस स्टाल का शुभारंभ थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय के द्वारा किया गया जिनका रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि रोटरी द्वारा यह कार्यक्रम लगातार चार वर्षों से चलाया जा रहा है जिससे अब तक हजारों जरूरतमंद लाभान्वित हुए हैं। रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने नगर वासियों से अपील किया कि अलमारियों और संदूकों में बंद आवश्यकता से अधिक अपने पुराने गर्म पहनने योग्य कपड़े अधिक से अधिक स्टाल पर दान करें, जिससे इस ठंड में जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी हो सके।
कार्यक्रम में रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल , सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक अमित श्रीवास्तव, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, डॉ पवन खरवार, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, डॉ. जेके पटेल, अरूण कुमार मौर्य, हरिन्दर, भीमबली सिंह, राधे यादव एवं आदिल खान के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…