Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Kushinagar Schools Closed in January: कुशीनगर में भीषण ठंड के चलते सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 3, 2023, 2:16 PM IST • अब तक 3.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

Kushinagar Schools Closed in January: कुशीनगर में भीषण ठंड का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। कंपकपती सर्दी के बीच कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गऐ हैं। जिलों के जिलाधिकारी ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कुशीनगर की डीएम रमेश रंजन ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किया है। डीएम रमेश रंजन का ये आदेश कल यानी बुधवार से सभी स्कूलों में लागू हो गया है। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 04 जनवरी से 07 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के क्लास बंद रहेंगे।

बता दें कि कुशीनगर में कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं शीतलहर के चलते ठंड और भीषण होती जा रही है। नए साल का आगमन कोहरा और गलन वाली सर्दी के साथ हुआ है। वहीं शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। इसीलिए ठंड बढ़ने के चलते 12वीं तक के बच्चों के भी क्लास को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 7 जनवरी तक लागू रहेगा।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi