News Addaa WhatsApp Group Join करें

Jitendra Singh Kalra, CO Tamkuhi/तमकुहीराज: ड्यूटी के बाद कार से निकलते है यह सीओ, फुटपाथ पर ठिठुर रहे बेसहारों को ओढ़ाता है कंबल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2023  |  1:49 PM

2,891 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jitendra Singh Kalra, CO Tamkuhi/तमकुहीराज: ड्यूटी के बाद कार से निकलते है यह सीओ, फुटपाथ पर ठिठुर रहे बेसहारों को ओढ़ाता है कंबल WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर । यूपी पुलिस की छवि जगजाहिर है, लेकिन इसी विभाग में कुछ ऐसे भी हैं जो समाज के लिए कुछ कर गुजरने को हमेशा तैयार रहते हैं।कुशीनगर जनपद के सीओ सर्किल तमकुहीराज में तैनात सीओ मानवता की ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहे हैं। ये रोजाना रात फुटपाथ पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों की मदद करते हैं। किसी को रेन बसेरों में पहुंचाते तो किसी को कंबल बांटते नजर आ जाते हैं। न्यूज अड्डा ने सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा  से बात की और इनके इस काम के बारे में जानने की कोशिश की। 

सीएम योगी के भाषण ने दिखाया रास्ता

जितेंद्र सिंह कालरा वर्तमान में तमकुहीराज में पुलिस क्षेत्राधिकारी है। वो कहते हैं, मुझसे गरीबों का दर्द देखा नहीं जाता। यही कारण है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद लोगों की मदद को निकल जाता हूं। जरूरतमंदो की मदद करके मन को बहुत सुकून मिलता है। कुछ दिन पहले मैं सीएम योगी आदित्यनाथ का एक भाषण सुन रहा था। जिसमें उन्होंने कहा, अगर फुटपाथ पर एक भी गरीब ठंड से ठिठुर रहा है तो ये हमारे लिए शर्म की बात है। उनकी इस बात से मुझे आत्मबल मिला। तब से मैंने इस काम को अपनी दिनचर्या में ही शाामिल कर लिया। 

निजी कार पर बैठाकर रैनबसेरे में ले जाते हैं जितेन्द्र कालरा

वो कहते हैं, ठंड का मौसम आ गया है। इसलिए रोज ड्यूटी खत्म होने के बाद कार पर कुछ कंबल लेकर निकल जाता हूं। सर्किल के आसपास के इलाके में फुटपाथों पर सो रहे लोगों को रैनबसेरे में ले जाता हूं। कुछ लोगों को कंबल उपलब्ध कराता हूं। जितने ज्यादा लोगों की मदद करता हूं उतना ही सुकून मिलता है। इस बार ठंड की शुरुआत होने से अब तक करीब दर्जनों लोगों को रैनबसेरे में पहुंचा चुका हूं। 

पिता के अनुशासन व प्रेरणा से कर रहे ऐसा 

जितेन्द्र  सिंह कालरा कहते हैं, जीवन में अपने दायित्वों व कर्तव्यों को पूरा करने की जो प्रेरणा मिली है वह पिता जी से मिली है। शुरू से ही उनके बताए आदर्शों पर चल कर अनुशासन व उदारता दोनों सीखने को मिली है। इन्हीं सब से गरीबों की मदद करने का जज्बा हमेशा मन में बना रहता है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking