News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विज्ञान मेला एव प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 29, 2023  |  5:30 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विज्ञान मेला एव प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

कुशीनगर। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से दिव्य ज्योति शिक्षा समिति फाजिलनगर के तत्वधान में वी. एस. इंटरमीडिएट कालेज खेसिया विशुनपुरा में विज्ञान मेला एव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बिभिन्न माडल तैयार किये।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पालीटेक्निक कालेज के मंशाछापर के प्रधानाचार्य प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित होती है जिसे उन्हें अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नवीन चंद्रा ने कहा कि विज्ञान के प्रति उत्साही छात्र-छात्राओं को नई सृजनात्मक खोज करने के लिए अध्यापक उचित मार्गदर्शन करें तो निश्चित ही यह छात्र बेहतर कर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम को प्रबन्धक सुरेन्द्र सिंह, तृषा वर्मा आदि ने संबोधित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के जुड़ी विभिन्न माडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्रों ने स्वच्छता, विभिन्न राज्यों की पारंपरिक जीवन शैली, रैन वाटर हारवेस्टिग, नमामि गंगे, पवन ऊर्जा, ज्वालामुखी, सौर ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा, गोबर गैस सयंत्र, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना, जल संभरण और जल संरक्षण, वैक्यूम क्लीनर, सौर मंडल, पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा की गतियों की जानकारी माडलों के माध्यम से दी गई। छात्रों ने अपने माडलों के सिद्धांतों, क्रियाओं एवं अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान माडल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दिव्य ज्योति शिक्षा समिति के मुख्य समन्यवक विवेक कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान दिव्य ज्योति शिक्षा समिति फाजिलनगर के मुख्य समन्वय विवेक कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, विपिन सिंह, नागमणि तिवारी, रितेश सिंह रामबालक, सुनील सिंह, अभिमन्यु कमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking