साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इण्टर मीडिएट कॉलेज के परिसर में चल रहे दिन दिवसीय स्काउट गाईड कैम्प का आज बुधवार को समापन हो गया।कैंप में छात्रों को अनेक प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया।कैंप के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि स्काउट गाईड कैम्प में प्राप्त प्रशिक्षण से अनुशासन की सीख मिलती है,जो उन्हें आगे बढ़ाने में मददगार साबित होता है।जबकि विशिष्ट अतिथि वृक्ष मित्र से सम्मानित सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में रोटी,कपड़ा मकान जैसे चीजों की जितनी महत्व है।उसी तरह से पेड़ पौधों का भी बड़ा महत्व है।यह हमें आक्सीजन देते हैं तो वहीं इन्हें हम दवा के रूप में भी हम इनका उपयोग करते हैं।जबकि अश्वनी पाण्डेय (जिलामुख्यायुक्त) ने स्काउट गाईड कैंप में ट्रेन्ड व्यक्ति समाज में सेवा कैसे कर सकतें हैं?इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया।जबकि अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह ने कहा कि कॉलेज के संस्थापक व प्रबंधक स्वर्गीय बाबू वंशराज सिंह जिले के पहले स्काउट गाईड कमिश्नर थे।उसी से प्रभावित होकर उन्होंने अनेकों समाजिक कार्य सम्पादित कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।शिक्षक नवनाथ दुबे ने कहा कि इस प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब आप इसको अपने कर्म में परिणित करें।इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश कुमार श्रीवास्तव जिला संगठन कमिश्नर,मोहम्मद इजहारुल खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त, निवेदिता श्रीवास्तव जिला संगठन कमिश्नर(गाईड),संजय कुमार सिंघानिया,दयाशंकर मद्देशिया, गाईड कैप्टन चाँदनी,साजिदा खातून,अब्दुल,नसीम,राहुल,ब्रजेश सिंह,दिवाकर राव, देवकरण सिंह,ईशा खान,आनन्द श्रीवास्तव,राजनारायण सिंह,राजेंद्र यादव,शाकिर अली,अभय सरोज आदि मौजूद रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…