कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के टेकुआटार के फुरसतपुर चौराहे मे दो पक्षो के बीच लगभग 22 वर्षो से चल रहे जमीनी विवाद को एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सुलझा दिया।दोनों पक्षो व्यास तिवारी और विश्राम यादव के बीच 22 वर्षो से चल रहे भूमि विवाद को जांच करने उपजिलाधिकारी कसया पहुँचे।जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद मौके पर ही समझा बुझाकर उभय पक्षो की सहमति से विवाद को खत्म करा दिया गया।जिसकी क्षेत्र मे खूब प्रशंसा व चर्चा हो रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक टेकुआटार बाजार में फुरसतपुर चौराहे पर बीते 22 वर्षों से दो पक्षो मे जमीन का विवाद चल रहा था।पूर्व मे कई बार पंचायत भी हुई समस्या का समाधान नहीं निकल सका था।हरिहरपट्टी निवासी व्यास तिवारी ने वर्ष 2000 मे गाँव के चौराहे पर शमशाद से एक डिसमिल भूमि बैनामा लिया था, लेकिन दो दशक से कब्जा नहीं मिल पा रहा था।बीते 18 जून 2023 को एक पक्ष हरिहरपट्टी निवासी व्यास तिवारी ने अपनी खरीदी गयी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुँचे थे,व्यास तिवारी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोगो ने उनपर हमला बोल दिया था,निर्माण भी रोक दिए थे व निर्माण के लिए रखा समान भी उठा ले गए थे,इस मामले मे पुलिस ने आरोपियों पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा भी पंजीकृत किया था।
रामकोला के हरिहरपट्टी टेकुआटार निवासी व्यास तिवारी ने उपजिलाधिकारी कसया को भूमि-विवाद के निस्तारण को लेकर प्रार्थनापत्र दिया था।सोमवार को उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने मौके पर नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह व राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों व्यास तिवारी और विश्राम यादव को मौके पर अपने-अपने साक्ष्य के साथ बुलाया।अवलोकन व जांच करने के पश्चात दोनों पक्षों को समझा बुझाकर दोनों पक्षो के आपसी सहमति से जमीनी विवाद को सुलझा दिया गया।इस संबंध में एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने कहा कि दोनो पक्षों के जमीनी विवाद का मौके पर जांच कर दोनों पक्षो के आपसी सहमति से विवाद सुलझ गया है,दोनों पक्ष संतुष्ट है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…