News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सहकारी समितियों के सचिव वसूलेंगे बिजली बिल,जानकारी के लिये पढ़े खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2021  |  9:17 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सहकारी समितियों के सचिव वसूलेंगे बिजली बिल,जानकारी के लिये पढ़े खबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।जिले में 145 पैक्स समितियां, जिला सहकारी संघ व ब्लाक स्तीय संघ के अलावा अन्य पंजीकृत सहकारी समितियां हैं। अब इन सहकारी समितियों के सचिव खाद, बीज, धान व गेहूं खरीद के साथ ही बिजली का बिल वसूल कर ऑनलाइन जमा करेंगे। इससे आम लोग आसानी से बिल समिति पर जमा करेंगे। ब्लॉक मुख्यालय स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विद्युत विभाग व सहकारिता विभाग में पूरे यूपी के लिये अनुबंध हुआ है। इसके बाद कुशीनगर में पहले राउंड में जिले की 30 सहकारी समितियों को बिजली का बिल जमा करने के लिये प्रस्तावित किया गया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

एआर कोऑपरेटिव शिवजी यादव ने पहले राउंड में जिन 30 सहकारी समितियों को बिजली बिल वसूली के लिये प्रस्तावित की है। इसमें पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के हरैया बरहज, पिपरासी,सिधुवा बांगरभाठ, विशुनपुरा ब्लॉक का बबुईया हरपुर, नेबुआ नौरंगिया का देवतहा बाली, खड्डा का रामपुर बागर व पड़रही, कसया ब्लॉक का सिसवा धोकरहा व कुड़वा उर्फ दिलीपनगर, फाजिलनगर का धुनवलिया व सोहंग,दुदही का चाफ, धर्मपुर पर्वत व बांस गांव चौरिया, सेवरही का तरयासुजान व सलेमगढ़, तमकुही का मंगुरीपट्टी व महुअवा बुजुर्ग, हाटा का हाटा खास, बाघनाथ, बतरौली, सुकरौली का गिदहा धनहा, कोटवा, मोतीचक का मथौली बाजार व झांगा, कप्तानगंज का कप्तानगंज व बोदरवार, रामकोला ब्लाक का खोटही व मोरवन सहकारी समिति के सचिव बिजली का बिल जमा करेंगे। उक्त 30 समितियों को बिल जमा करने का काम शुरू होने के बाद दूसरे राउंड के लिये सहकारी समितियां प्रस्तावित होगी।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking