कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय और शोधावरी पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में गणेश शंकर विद्यार्थी और हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व आचार्य स्वर्गीय डॉ लल्लन मिश्र की गणेश शंकर विद्यार्थी पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन होगा। इस संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अरुणेश नीरन की पुस्तक का भी विमोचन होगा। उक्त जानकारी बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी के सह आचार्य और कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ गौरव तिवारी ने दी।
डॉ गौरव ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक मुंबई विश्वविद्यालय के आचार्य और शोधावरी के सम्पादक डॉ हुबनाथ पाण्डेय के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम मेंगोरखपुर विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय, अगरतला विश्वविद्यालय, लखनऊ, देहरादून और मेरठ से प्रो चित्तरंजन मिश्र, डॉ अरुणेश नीरन, प्रो रतन कुमार पाण्डेय, डॉ सुधाकर तिवारी, डॉ सुभाषचंद्र थलेड़ी , डॉ नवीन चन्द्र लोहनी, डॉ विनोद मिश्र, डॉ अमित कुमार शर्मा, डॉ शशिकांत द्विवेदी, डॉ भाग्यश्री वर्मा ,डॉ शत्रुघ्न सिंह सहित अनेक विद्वानों की उपस्थिति रहेगी।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…