News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सांसद के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने बाढ़ शिविर पहुँच कर लिया स्थितियों का जायजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 29, 2021  |  6:52 PM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने बाढ़ शिविर पहुँच कर लिया स्थितियों का जायजा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में गण्डक नदी के तबाही से बाढ़ के पानी से घिरे महदेवा व सालिकपुर गांव के ग्रामीण सालिकपुर चौकी के अगल- बगल बाढ़ प्रशासन द्वारा बनाए गये बाढ़ शरणालय स्थल पर शरण लिए हुए हैं। रविवार को सांसद विजय कुमार दूबे, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ शिविर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

रविवार को सांसद विजय कुमार दूबे ने गांव से विस्थापित लोग जो सालिकपुर पुलिस चौकी पर बने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे हैं उनके बीच पहुंचकर पुरुषों व महिलाओं और बुजुर्ग सहित बच्चों को भोजन कराया व बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। सांसद विजय दूबे ने बाढ़ पीड़ितों के सहयोग व पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विन्ध्यवासिनी राय, एएसपी एपी सिंह, उपजिला मजिस्ट्रेट खड्डा अरविंद कुमार, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीओ शिवाजी सिंह, प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, प्रदुम्मन तिवारी, संजू शाही, विशाल सिंह, कर्मवीर साहनी, प्रांशु गुप्ता, कुणाल राव, हरि गोविंद गुप्ता, जितेन्द्र सिंह व्यास गिरी, अजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा, जितेन्द्र साहनी सहित सालिकपुर चौकी पर तैनात दीवान रामगोपाल यादव, कां. राहुल यादव सहित राजस्व, पंचायत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking