News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रंगबिरंगी राखियों से सजी दुकानें। बाजार में पांच रुपये से लेकर 450 तक की राखियां उपलब्ध

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2021  |  6:49 PM

561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रंगबिरंगी राखियों से सजी दुकानें। बाजार में पांच रुपये से लेकर 450 तक की राखियां उपलब्ध

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें रंगबिरंगी राखियों से सज गई हैं। दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक फैंसी राखी मंगाई है। बच्चों के लिए इनमें कार्टून, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम व अन्य प्रकार की राखियां खूब भा रही हैं। तो बड़े लोगों के लिए नग और स्टोन वाली राखियां अधिक पसंद की जा रही हैं। रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। लेकिन इस त्योहार को लेकर शुक्रवारऔर शनिवार को नगर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, गुदरी बाजार, दरबार रोड, जटहां बाजार रोड, नेबुआ राय गंज कसया रोड,और नौरंगिया पिपरा बाजार,छितौनी,खड्डा बाजार पकड़ियार कप्तान गंज आदि छावनी समेत अन्य स्थानों और प्रमुख चौराहों पर रंगबिरंगी राखियों से दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर सुबह से देर शाम तक महिलाएं राखी की खरीदारी करती देखी गईं। दुकानों ने भी अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। इसके अलावा विभिन्न राखियां दुुकानों में सजाई गई हैं। इनमें बच्चों के लिए कार्टून, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम वाली राखियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 450 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन के लिए मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। लोग मिठाई लेकर रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे हैं।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

पहले की तरह बाजार में नहीं है रौनक
सुभाष चौक पर राखी बेच रहे राजू शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर अन्य त्योहारों की तरह रक्षाबंधन भी प्रभावित है। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी बाजार फीका है। सुभाष चौक पर राखी बेच रहे अनिकेत ने बताया कि इस वर्ष राखियों की खरीदारी कम खरीदारी की गई है। पिछले वर्ष की बची राखियां इस वर्ष बेची जा रही हैं। दुकान में पांच रुपये से लेकर 450 तक राखियां उपलब्ध है। छुछिया गेट पर राखी बेच रहे राजेश ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण खरीदारी करने वाले लोग भी आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। पिछले चार दिनों से राखी की दुकान सजाई गई हैं। शनिवार और रविवार को बिक्री में और तेजी आने की संभावना है। बेलवा चुंगी पर राखी बेच रहे सुनील ने बताया कि पहली बार राखी की दुकान सजाई गई हैं। अब ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking