News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: साहब लग्जरी लाइफ की चाहत ने पहुंचाया जेल, शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी! बाइक चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 5, 2023  |  6:36 PM

1,568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: साहब लग्जरी लाइफ की चाहत ने पहुंचाया जेल, शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी! बाइक चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

रामकोला/कुशीनगर। किसी समाज या राष्ट्र के विकास में वहां की युवा शक्ति मायने रखती है, लेकिन कुशीनगर जिले में बीते कुछ समय में ऐसा चलन देखने मिल रहा है, जो कुशीनगर की फिजा और भविष्य के लिए चिंताजनक व गंभीर है। जिले के पढ़े-लिखे और अच्छे परिवार से ताल्लुख रखने वाले युवा,अपराध के जाल में फंसते जा रहे हैं। इसके पीछे सिर्फ अपने शौक पूरा करना मात्र है। आपको बता दे, रामकोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 बाइक भी बरामद की है।पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज हैं और चोरी की वजह है शौक पूरा करना।

आज की हॉट खबर- कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद,...

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गत 4 मार्च को मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि धर्मसमधा देवी मंदिर के समीप चार व्यक्ति चार बाइक के साथ है और बैठकर आपस में बातें कर रहे है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मै तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर उन लोगों को पकड़ लिया तथा पूछताछ करने पर किसी ने वाहन से संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा सका।जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन लोगों ने बताया कि यह गाड़ियां चोरी की है और इसके अलावा भी चोरी की एक-एक बाइक घर पर रखी गयी है।ये सभी गाड़ियां गोरखपुर और कोतवाली पडरौना क्षेत्र से की गयी है तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी की धंधा में हम लोग लिप्त है। चोरी की गई बाइक्स को सस्ते दामों पर बेचते और इस रकम को ऐशो आराम पर खर्च करते।

पुलिस ने वांछित नफीस पुत्र शहाबुद्दीन उम्र 20 वर्ष वार्ड नंं0 3 रामकोला नगर गिरफ्तार, गोविन्द पुत्र मुन्नीलाल उम्र 19 वर्ष सा0- पपउर गिरफ्तार,अभिषेक कुमार गौतम पुुुुत्र भोला उम्र 18 वर्ष सा0-जोगवलिया गिरफ्तार ,अमित कुशवाहा पुत्र सुरेश कुशवाहा उम्र 18 वर्ष परोरहा गिरफ्तार, राज पुत्र राजू पपउर एवं अगस्त पुत्र हरिलाल सा0 कुसम्हा, सभी थाना क्षेत्र रामकोला के निवासी के विरूद्ध पुलिस ने धारा 411/413 / 414/ 420/ 467/ 468/ 471 अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।अभियुक्तगण के खिलाफ इसके पूूर्व कोतवाली पडरौना और थाना कैन्ट गोरखपुर में धारा 379 पंजीकृत है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह,हेे0का0 अमित सिंह, हे0 का0 लक्ष्मण सिंह, का0 शिवा सिंह, का0 शुभेेेन्दु उपाध्याय मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking