News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रधानाध्यपकों की मासिक समीक्षा बैठक में निपुण अभियान को प्राथमिकता

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 24, 2023  |  7:43 PM

414 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानाध्यपकों की मासिक समीक्षा बैठक में निपुण अभियान को प्राथमिकता
  • बीईओ अजय कुमार तिवारी ने दुदही को सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनाने का किया आह्वान
  • शिक्षकों के बकाया एरियर के शीघ्र भुगतान हेतु कार्रवाई का निर्देश

कुशीनगर। दुदही बीआरसी परिसर में मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को बीईओ अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक संकुल, एआरपी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ दुदही को सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनाने का आह्वान करते हुए तैयार कार्ययोजना का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साप्ताहिक कार्य योजना को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दिए गए शिक्षण योजना के अनुसार व्यवस्थित तरीके से विद्यालयों में लागू करने, निपुण लक्ष्य एप से कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों का भाषा और गणित विषय में आकलन करने, दीक्षा एप का प्रयोग करते हुए उस पर उपलब्ध वीडियो को बच्चों को भी दिखाने का निर्देश दिया। बिग बुक, सहज पुस्तक, पोस्टर्स का भी उपयोग करने को कहा। रसोईया की साफ सफाई व पंक्तिबद्ध भोजन परोसने को कहा। डीबीटी डैशबोर्ड आधारित समीक्षा, नान सीडेड खातों को दुरुस्त करने, कैंप लगाकर आधार बनवाने, कंपोजिट ग्रांट में 4 वर्षों की धनराशि का विवरण दीवाल पर लिखवाने की बात कही। ऑपरेशन कायाकल्प, शौचालय , मूत्रालय, वडेस्क बेंच की आपूर्ति, विवादित बाउंड्री वाल, ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा 64 विद्यालयों में प्रस्तावित किचन सेड का निर्माण इत्यादि पर जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर प्रधान व सेक्रेटरी के साथ का निर्देश दिया। शिक्षकों के बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान हेतु कार्रवाई की बात कही।

बैठक में प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल जी, बांके बिहारी लाल, विद्या सिंह, एआरपी देवेंद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर यादव, विनोद प्रसाद ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजेश कुमार तिवारी, राजेश प्रसाद बुद्ध, ओमप्रकाश सिंह, विमलेश प्रताप सिंह मोहम्मद जिब्रिल, प्रणव प्रकाश गिरी, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking