कसया/कुशीनगर । मानव जीवन में प्राचीन काल से ही पेड़ पौधों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है, परन्तु कोरोना काल में हुई ऑक्सीजन की किल्लत ने इसके महत्व को जनसामान्य में प्रमुखता से उजागर कर दिया है। पौधों से हमें ऑक्सीजन के साथ साथ फल फूल, इमारती लकड़ियां, औषधीय जड़ी बूटियां भी मिलती है। उक्त बातें नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा ग्राम महवाँ में स्व. कलावती देवी के पुण्यतिथि पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उनके पुत्र सतीश तिवारी ने कही। उन्होंने आगे कहा कि हम अपनों की स्मृति में पौधरोपण कर उनकी यादों को भी सहेज सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी भी बन सकते है। श्री तिवारी ने नयी दिशा द्वारा निरन्तर पर्यावरण संरक्षण हेतु पुण्यतिथि, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ इत्यादि अवसरों पर कराए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम की सराहना भी की।
इस दौरान विगत वर्षों की भांति श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ व भंडारा कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सज्जनों का हरिश्चंद्र तिवारी, दयाशंकर तिवारी, अरविंद तिवारी, अरुण तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर श्रीनिवास तिवारी, अस्मावती तिवारी, दयाशंकर तिवारी, प्रतिभा तिवारी, सत्यवती तिवारी, ज्योति तिवारी, संगीता तिवारी, नीलम मणि, मंजू मणि, सोमनाथ तिवारी, अमित तिवारी, ऋषभ तिवारी, अंजनी तिवारी, मनीष तिवारी, साक्षी तिवारी, सताक्षी तिवारी, अमित पांडेय, राजेश तिवारी, इन्द्र मिश्र, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…