News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा ने दस ब्लाँक के अध्यक्षो के नाम घोषित किये

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 22, 2021  |  8:33 PM

2,345 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा ने दस ब्लाँक के अध्यक्षो के नाम घोषित किये
  • कसया से सुरेंद्र सिंह , मोतीचक से प्रमोद पाण्डेय, तमकुही से पंकज यादव के नाम की घोषणा

पडरौना/कुशीनगर | समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर कुशीनगर में ब्लाँक अध्यक्ष सभा का गठन कर दिया गया है । जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव के सहमति के बाद दस ब्लाँक के अध्यक्षो की नाम की घोषणा मंगलवार को कर दी गयी ।
जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने ब्लाँक अध्यक्ष के नाम की सूची जारी करते हुए बताया कि डॉक्टर मोहम्मद हनीफ (पूर्व प्रधान) को फाजिलनगर का ब्लाँक अध्यक्ष तो वही रामकृपाल यादव उर्फ पंकज यादव को तमकुहीराज का ब्लाँक अध्यक्ष , आदर्श कुमार राजन को दुदही का ब्लाँक अध्यक्ष, अलाउदीन अली को सेवरही का ब्लाँक अध्यक्ष विधान सभा तमकुहीराज, भरत यादव को बिशुनपुर का ब्लाँक अध्यक्ष विधान सभा पडरौना, इरशाद अंसारी को ब्लाँक अध्यक्ष नौरंगिया विधान सभा खड्डा, मनीष यादव को ब्लाँक अध्यक्ष रामकोला, बिक्रमा यादव को ब्लाँक अध्यक्ष सुकरौली बिधान सभा हाटा , प्रमोद पांडेय को ब्लाँक अध्यक्ष मोतीचक विधान सभा हाटा , सुरेंद्र सिंह को ब्लाँक अध्यक्ष कसया विधान सभा कुशीनगर बनाया गया है । जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि 14 में से दस ब्लाँक अध्यक्ष नामित कर दिए गए है शेष चार ब्लाँक अध्यक्षो का नाम शीध्र घोषित किये जायेंगे । उन्होंने बताया कि सभी ब्लाँक अध्यक्षो से जल्द अपनी कमेटी बनाने को कहा गया है । जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव ने कहा कि पार्टी आशा करती है कि सभी ब्लाँक अध्यक्ष पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाकर 2022 में सपा को जीत दिलवाने में पूरा सहयोग करेंगे ।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking