News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सपा की जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न,मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2023  |  6:19 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा की जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न,मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

साखोपार/कुशीनगर।छावनी में स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जिसमें घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की रिकार्ड मतों से हुई जीत पर घोसी विस की जनता को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अनुसूचित जनजाति सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व विधायक डॉ पूर्णमासी देहाती एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर शाहिद लारी को जिला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया तथा लोकसभा प्रभारी मनोनीत होने पर वीरेंद्र सिंह सैंथवार एवं अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर वाजिद अली को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में विधानसभाओं के बीएलए की सूची निर्वाचन कार्यालय एवं पार्टी कार्यालय लखनऊ को प्रेषित करने पर चर्चा की गई तथा विकास खंडो के संगठन के शीघ्र अनुमोदन करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महासचिव रामेश्वर कुशवाहा,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विक्रमा यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, हैदर अली राइनी,कैसर जमाल टीटू,उषा अग्रहरि,ओम प्रकाश यादव,लव कुश यादव,बीडीसी वाजिद अली,मोहम्मद आजम, आरिफ अहमद,बालकृष्ण मिश्रा, कमलेश मिश्रा,मारकंडेय त्रिपाठी, विवेक ओझा,हरीश कुमार मल्ल, बड़े अंसारी,हरिलाल दुबे,समद सिद्दीक़ी,निशु खरवार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking