हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर स्थित एक मैरेज हॉल में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें जिले के पूर्व सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री व बरिष्ठ सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शनिवार को हाटा नगर स्थित एक मैरेज हॉल में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हाटा नगरपालिका के बरिष्ठ कार्यकर्ता रामानन्द सिंह द्वारा आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हाशंकर तिवारी पूर्व सांसद बालेश्वर यादव तथा बिशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह व पूर्व एमएलसी राम अवध यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश यादव व मजीबुल्लाह राही ने किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा जनहित कार्यो को करा कर विकास को बढ़ावा दिया वही भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर वोट बैलेंस कर रही है।पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो लोहिया के बिचारो पर चल कर मुफ्त दवाई पढाई व रोजगार देने का कार्य किया है। बेटियों की शिक्षा मुफ्त किया तथा कन्या विद्या धन व बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया।आज वर्तमान भाजपा सरकार बेरोजगारो को रोजगार देने के बजाय आरएसएस कार्यकर्ताओं को रोजगार दे रही है। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है।
गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नही कि गयी वही बिजली पानी खाद्य की महगाई चरम सीमा पर है।पंजाब में गन्ना किसानों का मूल्य 380 रुपए कुंतल है वही केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकारें महगाई की मार ढकेल कर गरीबो को मिटाने की योजना बना रही है।पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि सभी कार्य कर्ता सपा के बिचारधारा को घर घर पहुचाने का कार्य करते हुए आगामी निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर अपने प्रत्याशी को जिताने का अपील किया।इस दौरान रणबिजय सिंह मोहन,शाहीद लारी,सचिन्द्र यादव, वीरेंद्र नाथ तिवारी, उपेंद्र कुमार यादव, राकेश पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने समाजवादी बिचार को रखते हुए आगामी निकाय चुनाव में बढ चढ कर हिस्सा लेने की बात कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगजीवन मिश्र ने किया।
इस दौरान रामकोला प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण,शैलैंद्र सिंह,शमशाद खां,परवेज आलम, पवन पटेल,र,हीरालाल प्रजापति,हरेराम सिंह,टीपू खां,सोहेल खान ,सरवर अजीज , फरमान भाई, टुनटुन राव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…