News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आध्यात्मिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन! भारतीय संस्कृति,परम्परा,अध्यात्म को अपनाने पर दिया गया जोर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 2, 2023  |  6:06 PM

385 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आध्यात्मिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन! भारतीय संस्कृति,परम्परा,अध्यात्म को अपनाने पर दिया गया जोर
  • जो व्यक्ति जितना कठिन संघर्ष करता है वह उतना ही ईश्वर के कृपा व आशीर्वाद का पात्र बनता है- आशुतोष कुमार तिवारी,थानाध्यक्ष कसया

कुशीनगर। रविवार को श्री श्री 108 श्री हरिनारायण दास जी वैश्विक सनातन आध्यात्मिक योग शिक्षा संस्थान एवं गो सेवा केंद्र सिसवा महन्थ द्वारा आध्यात्मिक संगोष्ठी आयोजित कर भारतीय संस्कृति, परम्परा,अध्यात्म को अपनाने पर जोर दिया गया।इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सतीश मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, राकेश कुमार जायसवाल, सुमित त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए एसएचओ कसया डा0 आशुतोष तिवारी द्वारा शुरू किए गए आध्यात्मिक केंद्र की सराहना की,अपने सम्बोधन मे सुमित त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति पूरे विश्व में श्रेष्ठ है। जिसका मूल उद्देश्य जगत का कल्याण हैं। सनातन धर्म की सहज मूल भावना को समझना होगा।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

सामाजिक कार्यकर्ता अजय पांडेय ने कहा कि आयोजन सनातन परम्परा को पुनर्जीवित करने का संकल्प सरहनीय है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था भूखों को भोजन कराना ही अध्यात्म का तत्व दर्शन है। जिसे हम सभी को स्वीकार करना होगा। भारतीय संस्कृति को अपने जीवन मे उतारें। वक्ता के क्रम में जिला संघ चालक सी.एस सिंह ने कहा कि डॉ0 तिवारी द्वारा जो पुनीत कार्य हो रहा है। इसमें सभी को अपनी भूमिका निश्चित करनी चाहिए। मीरा बहन ने कहा कि दिव्यता का गुण अपने अंदर है। उसे उजागर करना होगा। पं0 जगदम्बा प्रसाद ने कहा कि विद्या वह है जो मुक्ति की ओर ले जाये। विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। हम अपने संस्कृति को अपनाएं।एसएचओ डा0 आशुतोष तिवारी ने गोष्ठी का आशय स्पष्ट करते हुए कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम हमारे राम का जीवन चरित्र अनुकरणीय है।अपनी सोंच से हम हर परीक्षा पास कर सकते हैं।मठ में आध्यात्मिक पुस्तकों को रखा गया है। जरूरत है हमें जानने,समझने और बोलने की।नालन्दा,तक्षशिला की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए,उपनिषदों में मौजूद मूल्यों से जोड़कर सबको लेकर चलें।

जो व्यक्ति जितना संघर्ष करता है वह उतना ही ईश्वर के कृपा व आशीर्वाद का पात्र बनता है,आयोजक महन्थ शिव शरण दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया।इस दौरान डा0 सीबी सिंह, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता,एसआई विवेक पांडेय, का. उमेश,का. अभिषेक मौर्य,का. कृष्णा,किशोर निषाद, रिंकू सिंह, ब्यास कुशवाहा, गोरख सिंह, शिवकांत सिंह, प्रेमप्रकाश दुबे, शैलेश त्रिपाठी, गोबर्द्धन गोंड सहित विशिष्ट जन मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking