News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत छात्रों को दिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 11, 2023  |  3:35 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत छात्रों को दिया आपदा से निपटने का प्रशिक्षण
  • एनडीआरएफ टीम ने बुद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के विद्यार्थियों को सिखाया आपदा प्रबंधन का गुण

कुशीनगर। एनडीआरफ की टीम ने बुधवार को बुद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के बच्चों को आपदा से बचाव की ट्रेनिंग दी। एक विशेष ट्रेनिंग टीम ने खुद और दूसरों के बचाव के तरीकों पर व्याख्यान भी दिया। बुधवार को एनडीआरफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बुद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के निरीक्षक गोपी गुप्ता एवं उनकी टीम ने आपदा के समय किए जाने वाले बचाव के तरीके के बारे में ट्रेनिंग दी ।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

इस प्रोग्राम में एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप से बचाव, आगजनी की घटना होने पर बचाव, बाढ़ से बचाव, इंप्रोवाइज्ड राफ्ट बनाना, स्ट्रेचर बनाना घायलों को प्राथमिक उपचार करना, घायल की ब्लीडिंग को रोकना चोटों को एस्टेबलाईज करना एवं पीड़ित की जान बचाने हेतु सीपीआर देने के बारे में बखूबी डेमो देकर प्रशिक्षण दिया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीम के रेस्क्यूवर ने कई छात्रों एवं छात्राओं से बचाव उपायों को कराके भी सीखाया ।

इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुशीनगर आपदा एक्सपर्ट रवि प्रताप राय के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम से टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता, के साथ आठ सदस्य टीम में मौजूद रहे एवं स्कूल के प्रधानाचार्य श्री उमेश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, शंभू राव,सुरेश प्रकाश गुप्ता एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking