News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 21, 2023  |  6:08 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र

कुशीनगर। राज्य शैक्षिक और प्रशिक्षण परिषद के आदेश पर गुरुवार को नगर स्थित बीआरसी कैंपस में हिंदी में श्रुतलेख तथा अंग्रेजी में कंप्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के 179 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

प्रारंभिक स्तर पर बच्चों के भाषा संबंधी कौशल में सुधार के लिए विद्यालय स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर हिंदी में श्रुतलेख तथा अंग्रेजी में कंप्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चली। इसमें प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय बतरौली के आयुष शर्मा, जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल चौरिया पश्चिमी के कुंवर निषाद, कंपोजिट स्तर पर कंपोजिट विद्यालय सिंघनजोड़ी और कंपोजिट विद्यालय सहुआडीह चंद्रपुर के जागृति गुप्ता तथा हिमांशु चौधरी ने बाजी मारी। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण कर परीक्षा का हाल जाना तथा रिजल्ट घोषित किया।

बीईओ ने बताया कि परीक्षा सुचिता पूर्ण एवं सही ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में प्रथम स्थान पाए बच्चे अब 26 सितंबर को जनपद स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, अमरदीप शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश पांडेय, मेहरुद्दीन अली,संजय सिंह, गीता चतुर्वेदी, रिपुंजय सिंह, राजकुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking