कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत नगर पंचायत मथौली वार्ड नंबर 3 में 11 हजार सप्लाई के पोल पर चढ़कर ठीक करते समय अचानक विद्युत आपूर्ति हो जाने के कारण 32 वर्षीय लाइन मैंन दुर्गेश मद्धेशिया गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसे पीएसी मोतीचक मथौली ले गये।
हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार उपरांत चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरुवार को मथौली कस्बा फीडर के लाइनमैन दुर्गेश मद्धेशिया पुत्र जगदीश उम्र 32 वर्ष निवासी नगर पंचायत मथौली वार्ड नं.13 लोहेपार बाबू टोला थाना कप्तानगंज कुशीनगर सटडाउन लेकर मथौली कस्बा के वार्ड नंबर 03तीन में पोल पर चढ़कर विद्युत आपूर्ति चेक कर रहा था। कि अचानक विद्युत आपूर्ति आ जाने के कारण जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर पोल से नीचे गिर गया। एकत्रित भीड़ व परिजन ने ईलाज हेतु पीएचसी मथौली ले गये। जहां चिकित्सकों ने मेडीकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
इस संबंध में दूरभाष पर अवर अभियंता मुन्ना कुमार ने बताया कि रोस्टर में ही विद्युत आपूर्ति ठीक करने को कहा गया था, तो कैसे सटडाऊन लिया था कैसे यह उस समय विद्युत आपूर्ति ठीक करने चला गया यह जांच उपरांत ही पता चलेगा।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…