रामकोला/कुशीनगर । जिला प्रभारी कुशीनगर रमेश सिंह गुरूवार को रामकोला नगर में पहुंचे और महा सम्पर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क कर भाजपा सरकार द्वारा 9 वर्ष में किये गये जनकल्याणकारी कार्यों का चर्चा कर जानकारी दी तथा इस दौरान सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी बांटा गया।
कुशीनगर प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो भी योजना बनाई जा रही है।
उन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ,राजेश मिश्रा, विश्वजीत गोविन्द राव, लालबहादुर गोविन्द राव,दिनेश चन्द,नीरव गोविन्द राव, विशाल चन्द, रविन्द्र प्रजापति , सुधाकर चौरसिया, विशाल जायसवाल, अरूण यादव ,आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में रामकोला मण्डल के अन्तर्गत पन्ना प्रमुख तथा बूथ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा महा सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा जा रहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…