रामकोला/कुशीनगर। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार को सुझाव दिया है कि बंद चीनी मिलों की जमीनों पर औद्योगिक प्रतिष्ठान खड़ा करने के लिए सरकार को अविलंब निर्णय लेने की जरूरत है। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यवसाय बढ़ाने में लाभप्रभ होगा।
पूर्व विधायक श्री राव ने कहा है कि कुशीनगर जनपद के अन्तर्गत रामकोला खेतान, छितौनी,पडरौना, कठकुइया तथा लक्ष्मीगंज चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ी है और जनपद में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए पर्याप्त कच्चा माल भी उपलब्ध है।अर्थात कच्चा एवं पक्का केला, हल्दी, आम, कटहल, गाजर, टमाटर एवं अन्य कच्ची सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इसी प्रकार गन्ने के पत्ते, धान की पुआल, मक्के के डंठल तथा जलकुम्भी से कागज,गन्ने की खोई से पैकेजिंग समान,कार्ड बोर्ड तथा शीरे से डिस्टिलरी एवं शराब व अन्य वस्तुएँ तैयार की जा सकती है।
कुशीनगर जनपद की कप्तानगंज चीनी मिल को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराकर हर हाल में चलाया जाना चाहिए तथा अन्य बंद चीनी मिलों को दूसरे उत्पाद हेतु परिवर्तित करके उसकी जमीनों का इस्तेमाल करना चाहिये।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…