कसया/कुशीनगर। रुद्रोम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही हिन्दी शार्ट फिल्म मिस्टेक ऑफ गाॅड की सूटिंग ग्राम पंचायत दिलीपनगर निवासीविद्या सागर पाण्डेय के निर्देशन में ग्राम सभा कुड़वा उर्फ दिलीपनगर, धुरिया,वेलवा व एक्सीलेंस चिल्ड्रेन एकेडमी और स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज धुरिया महाविद्यालय के आस पास के पार्को में हुई सम्पन्न।
फिल्म का मुहुर्त संजोगिया स्कूल के प्रबंधक रामअशीष सिंह ने की,साथ ही भारतीय जीवन वीमा निगम के अभिकर्ता /पत्रकार राजन सिंह ने इस फिल्म की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की फिल्म के लेखक व डायरेक्टर भावेश मिश्रा,राजन सिंह राजपूत, कौशल यादव,डब्बू यादव ,अभिनेता करन राजपूत,अमरजीत,विनेश यादव के.पी.सिंह,केमरा मैन नितीस सूरज सिंह (रॉयल),मैकप मैन राहुल गुप्ता और अभिनेत्री के रूप में सोनम यादव इत्यादि कलाकारो ने अभिनय किया।अभिनेत्री सोनम यादव व लेखक भावेश मिश्रा का कहना है कि इस संसार में किन्नर का कार्य केवल आशीर्वचन देेना नही बल्की वे लोग भी इस आम जन मानस के तरह हर एक विभाग मे कार्य कर सकते है।जैसे स्वरोजगार,डाक्टर, साईनटिष्ठ,किसी प्रकार के अधिकारी भी बन सकते है।इस हिन्दी फिल्म मिस्टेक ऑफ गाॅड का उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार व बुराई को समाप्त करना है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…