News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: नव वर्ष के दृष्टिगत सुपर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट किये गए नामित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 29, 2023  |  4:04 PM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नव वर्ष के दृष्टिगत सुपर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट किये गए नामित

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने नव वर्ष के दृष्टिगत 01.01.2024 को कुशीनगर स्थित प्रसिद्ध महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थन क्षेत्र में जनपद कुशीनगर गोरखपुर, देवरिया, व पड़ोसी प्रान्त बिहार से काफी भीड़ आती है। नववर्ष पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए उक्त स्थल पर सकुशल शांति व्यवस्था कायम रखने एवं कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत गाइड लाइन आदेशों-निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन कराये जाने हेतु दिनांक 31.12.2023 से दिनांक 01.01.2024 तक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट / जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

जिला मजिस्ट्रेट ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में योगेश्वर सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट कसया- 9454416284, प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी (न्यायिक), खडडा- 8299703192, राजेश कुमार वर्मा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कप्तानगंज- 7800180859 को नामित किया गया है।

उपरोक्त के अतिरिक्त सम्पूर्ण जनपद 09 सेक्टर में विभाजित करते हुए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट भी नामित किये गए है। इसके अलावे 03 रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट व 03 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये गए हैं।

अपर जिला मजिस्ट्रेट को समस्त कार्यक्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं एवं समस्त मजिस्ट्रेट गण को अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे कि जिस स्थान पर भी भीड़-भाड़ है वहां कोई विवाद तो नहीं है यदि महापरिनिर्वाण बौद्ध स्थल पर विवाद है तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराएंगे, तथा संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे ।इसके अलावा यह भी सुनिश्चित कर लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं की नव वर्ष 2024 के अवसर पर कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी दिनांक 01-01-.2024 को समस्त मजिस्ट्रेट को अपने -अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे तथा समय-समय पर आवश्यकता अनुसार संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे । समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण कर सम्बन्धित को अवगत कराकर ड्यूटी तैनाती स्थल छोड़ेंगे, यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे उक्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking