News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सर्विलांस सेल का पहल तीस लाख के एक सौ तीस गुमशुदा मोबाइल हुआ बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 26, 2024  |  5:56 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सर्विलांस सेल का पहल तीस लाख के एक सौ तीस गुमशुदा मोबाइल हुआ बरामद

कुशीनगर । जिले की सर्विलांस सेल का प्रयास रंग लाया है, सर्विलांस टीम ने जनता के खोये हुए 130 अदद मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपए बताए जा रहे है ,उसको बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बताते चलें की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त जनशिकायत के आधार पर सर्विलांस सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया था, जिसके क्रम में सर्विलांस सेल की टीम ने प्रयास करना शुरू किया, टीम का प्रयास रंग लाया और सर्विलांस टीम ने कुल 130 विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की , बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग तीस लाख रुपये है। बरामद मोबाइल सेटों को गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के हाथो उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

इस कामयाबी को दिलाने में उप निरीक्षक शरद भारती सर्विलांस प्रभारी जनपद कुशीनगर,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार सर्विलांस सेल,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल,मुख्य आरक्षी आतिश कुमार सर्विलांस सेल,आरक्षी राहुल यादव सर्विलांस सेल,आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking