News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध संबंध का शक! प्रेमी ने गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, तीन गिरफ़्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2024  |  4:26 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध संबंध का शक! प्रेमी ने गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, तीन गिरफ़्तार

कुशीनगर । ज़िले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडिला पांडेय मंदिर के पीछे पोखरी के किनारे एक महिला का शव मिला था जिसके बाद से लोगों ने तरह तरह की चर्चायें शुरू कर दी थी. एसपी धवल जायसवाल ने घटना के संज्ञान में आते ही एक पुलिस टीम गठित कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। जिसके बाद तुर्कपट्टी पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मात्रा चौबीस घण्टे के अंदर ही हत्या के कारणो का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को सलाख़ों के पीछे पहुँचा दिया है. पुलिस के मुताबिक़, महिला के उसके ही प्रेमी ने अवैध संबंधों के शक चलते हत्या कर दी थी.

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ़्तार अभियुक्त गुड्डु का मृतका पिंकी से अवैध सम्बन्ध था। बीते 21 मार्च को मृतका को गुडुडु बुला कर ले गया था तथा मृतका से कहने लगा कि तुम्हारा मेरे सिवाय किसी और से भी सम्बन्ध है, इसी बात को लेकर मृतका से कहा सुनी होने लगी जिस पर मृतका शोर मचाने लगी। इस वजह से अभियुक्त गुड्डु ने अपने अन्य सहयोगी विश्वजीत व संदीप के साथ मिलकर मृतका का गला दबा कर हत्या कर दिया। पुलिस अब गिरफ़्तारी और बरामदगी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी, उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी स्वाट,
उप निरीक्षक शरद भरती प्रभारी सर्विलांस कुशीनगर मय टीम, उप निरीक्षक रणविजय सिंह थाना तुर्कपट्टी, उप निरीक्षक अशोक शुक्ला समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे.

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking