News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लेखा के आडिटर के खिलाफ शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 20, 2023  |  7:44 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लेखा के आडिटर के खिलाफ शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ऑफिस के वित्त एवं लेखाधिकारी के ऑडिटर खिलाफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के बैनर तले शिक्षकों ने भ्रष्टाचार सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ शिक्षकों ने विभिन्न मांग सहित अपना पत्र बीएसए को दिया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

शिक्षकों ने बीएसए को दिए ज्ञापन में बताया कि विक्रम लेखाधिकारी कार्यालय में कार्यरत ऑडिटर बृजेश सदानंद के क्रियाकलापों से पूरे जनपद के शिक्षक पीड़ित है। इसके अलावा 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित लगभग 200 शिक्षकों को 2 वर्ष से ऊपर हो जाने के बाद भी लेखा कार्यालय की लेटलतीफी से शिक्षकों का एचआरए नहीं लग पा रहा है। इसके अलावा पडरौना ब्लॉक के 17140 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों का एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष के बाद जीपीएफ आच्छादित शिक्षकों को लेखा पर्ची जारी किया जाता है लेकिन कुशीनगर जनपद में आज तक लेखा पर्ची जारी नहीं हुआ। बीएसए ने ज्ञापन को संज्ञान लेते हुए तत्काल वित्त एवं लेखाधिकारी को बुलाकर एवं पत्र के माध्यम से जल्द से जल्द से जल्द इसका निस्तारण करने का निर्देश दिया है। शिक्षकों का कहना है जब तक वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल संघ राजेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, श्रीनिवास शर्मा ,कुंजेस्वर सिंह, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, डॉ व्यास सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, सुनील दुबे, अमरदीप शुक्ला, राकेश पांडे, राकेश यादव, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking