कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में तेरहवें वर्ष दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री अवध बिहारी कुंज, अयोध्या धाम से आये कथा वाचक महंत गणेश दास महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस हमारा जीवन दर्शन है और इसमें जीवन की सभी समस्याओं का निवारण है। यह कलयुग के मैल को धोने वाली है।
मानस हमें निज धर्म पर चलने की प्रेरणा देते हुए सदैव शुभ आचरण करना सिखाती है। कथावाचक ने कहा कि ज्ञान, कर्म, भक्ति और शरणागति मानस के चार घाट हैं और इन सब में शरणागति को गोस्वामी जी ने सर्वोत्तम माना। क्योंकि रामहि केवल प्रेम पियारे और इसीलिए मानस को समझने के लिये श्रद्धा, सत्संग और प्रभु श्रीराम से प्रेम जरूरी है।कथा का प्रारम्भ यजमान डा0 राणा प्रताप यादव व रुद्र प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि कुशीनगर द्वारा महंत त्रिभुवन शरण दास के निर्देशन में व्यास पीठ की पूजा से हुआ।
इस दौरान यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के देख रेख में श्रीराम महा यज्ञ चलता रहा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।इस अवसर पर व्यवस्थापक देव नारायण शरण, सुमित त्रिपाठी, डॉ0 हरिओम मिश्र, इन्द्र कुमार मिश्र, मणि प्रकाश यादव, शेष मणि, कुश कुमार, सुरेश गुप्ता, हृदयानंद तिवारी, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, सीता देवी, गुड्डी मद्देशिया, वंदना पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तवा, संजय पांडेय, सुभाष दुबे, अवधेश मिश्र, अवधेश पांडेय, निशांत, राकेश कुशवाहा, शुभम दीक्षित, विजय गुप्ता, अमित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…