News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कचहरी में रिमांड हेतु आया अभियुक्त कस्टडी से भागने का किया प्रयास  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2023  |  8:26 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कचहरी में रिमांड हेतु आया अभियुक्त कस्टडी से भागने का किया प्रयास  
  • न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही ने अभियुक्त को दौड़ा क़र पकड़ा 

कसया/कुशीनगर। जनपद के थाना तुर्कपट्टी से चोरी के माल के साथ बरामदगी के एक मामले में दीवानी कचहरी कसया पेशी पर आए  अभियुक्त ने पानी पीने के बहाने कस्टडी से भागने का असफल प्रयास किया, जिसे दौड़ाकर न्यायालय में तैनात व थाने से आए पुलिस वालों ने दौड़ा क़र पकड़ लिया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

  मिली जानकारी के अनुसार थाना तुर्कपट्टी अंतर्गत ग्राम अमवा चौधरी निवासी विपिन गोंड पुत्र पहाड़ी मुकदमा अपराध संख्या 288 /2023 धारा 379 411 भारतीय दंड विधान के तहत गिरफ्तार होकर दीवानी कचहरी कसया में रिमांड हेतु प्रस्तुत हुआ।उक्त अभियुक्त ने  पानी पीने के बहाने जब  बाहर निकला तो भागने का प्रयास किया, किन्तु साथ में आए हुए पुलिस कर्मी व न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही बसंत कुमार  ने  दौड़ाकर सबया गांव में जाने वाली सड़क के मोड़ पर पकड़  लिया ।जिससे   उक्त अभियुक्त के भागने का प्रयास असफल रहा। बाद में तत्काल उसका रिमांड वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking