News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हल्की सी बारिश में जमींदोज हुई प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्रीवाल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 4, 2023  |  7:02 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हल्की सी बारिश में जमींदोज हुई प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्रीवाल
  • मोतीचक ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकटिया बनटोलवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत सिकटीया टोला बनटोलवा में ग्राम सभा द्वारा करीब छह माह पूर्व बनवाया गया बाउंड्रीवॉल रविवार की रात हुई हल्की सी बारिश में जमींदोज हो गया।पहली ही बारिश में बाउंड्रीवाल गिर जाना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।देखने से साफ जाहिर हो रहा है कि घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

बता दें कि शासन के निर्देश पर जिस प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्रीवाल नही बना है उसके लिए संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी।इसी क्रम में खंड शिक्षाधिकार मोतीचक ने ग्राम पंचायत सिकटीया टोला बनटोलवा में प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्रीवाल का रिपोर्ट भेजकर धन मंगवाया था जिसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा उक्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया।निर्माण के छः माह ही बीते थे कि हल्की सी बारिश में विद्यालय का वॉल जमींदोज हो गया।संयोज रहा कि बाउंड्रीवॉल रात में गिरी अगर पढ़ाई के दौरान गिरी हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम चौरसिया ने बताया कि रात मे बाउंड्री गिरने से किसी भी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ है।बाउंड्री गिरने की सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीचक जय प्रकाश मौर्य को दे दी गई है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार से दुरभाष के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।खंण्ड शिक्षा अधिकार जेपी मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।संबंधित प्रधान को उसी खर्चे में ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking