News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कमिश्नर ने किया एयरपोर्ट व प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2021  |  6:51 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कमिश्नर ने किया एयरपोर्ट व प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12अक्टूबर को एयरपोर्ट उद्घाटन प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरिक्षण

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का प्रधानमंत्री के द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम निश्चित होते ही कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई व हेलीपेड का युद्ध स्तर पर कार्य शुरू हो गया है जिसकी समीक्षा व निरिक्षण प्रतिदिन जिलाधिकारी से लगायत जिले भर के सभी अधिकारी व कर्मचारी एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर कर रहे है l ज्ञात हो कि एयरपोर्ट उदघाटन कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के आने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तीन हेली पैड बनाने का कार्य प्रारम्भ है जहाँ प्रधान मंत्री के लिये तीन तो कुशीनगर मे मैत्रेय की जमीन पर भी हेली पैड बन रहा है, बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर कुल 8-9हेली पैड बनना है जिस मे मुख्यमंत्री, राजयपाल व अन्य के लिये भी शामिल है l इस कार्यक्रम मे पहली उड़ान श्रीलंका से श्रीलंका के राष्टपति सहित 115श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षु सदस्यो के साथ आयेगी l एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण करने शनिवार को कमिश्नर रवि कुमार ऐनर्जी, आईजी,डी आईजी जे.रविन्द्र गोंड, व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने सर्व प्रथम एयरपोर्ट का निरिक्षण करतें हुए एयरपोर्ट पर सभी अंदर व बाहर की समुचित साफ सफाई का निर्देश दिये तथा एयरपोर्ट के अंदर कार्यालय से लेकर हर जगह लिखा हुआ सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया l इसके अलावा एक मंच एयरपोर्ट पर भी स्थापित करने की चर्चा हुई l एयरपोर्ट निरिक्षण के बाद कुशीनगर मैत्रे की भूमि पर बन रहे हेलीपेड आदि का जायजा लिया और उसके पश्चात तथागत बुद्ध के दर्शन कर प्रधानमंत्री के होने वाले कार्यक्रम स्थल बरवा फार्म पहुचे और वहां के सारे कार्यक्रम जैसे पार्किंग व्यवस्था, हेलीपेड, पब्लिक के बैठने, मंच निमार्ण आदि का दिशा मार्ग का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल के एक छोर से दूसरे छोर तक सभी जगह घूम कर निरिक्षण किया लिस दौरान बताया गया कि 12अक्टूबर को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ कार्यक्रम स्थल का समीक्षा करने आने की पूर्ण सम्भावना है l निरिक्षण के दौरान दौरान जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल,सांसद विजय दूबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,ऐडिशनल एसपी अयोध्या प्रसाद, सीओ पियूषकांत राय,पीडब्लू ऐक्सीयन हेमराज सिंह दिवेंदु मणि त्रिपाठी, चकमा आदि मौजूद रहे l

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking