कसया/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग स्थित मैना देवी इण्टर कॉलेज में निःशुल्क स्कूल बैग व ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण किया गया।बैग पाने के लिए विद्यालय के सभी छात्र अपने -अपने अभिभावक के साथ सुबह से हरसोउल्लास में विद्यालय पहुचे।छात्रों को बताया कि यह बैग उनके द्वारा सामाजिक रूप से छात्रों को शैक्षणिक विकास हेतु दिया जाता है।बैग पाकर सभी छात्रों के चेहरे खिल उठे।आपको बताते चले कि उक्त विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय है जहाँ तकरीबन एक हजार बच्चे पढ़ते हैं।कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी यंत्री चौबे ने माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।विद्यालय के प्रबंधक बलराम राव ने बच्चों को संबोधित कर बताया कि नन्हे मुन्ने बच्चों को दिया जाने वाला स्कूली बैग नन्हे मुन्हे बच्चों के उत्साहवर्धन करने में उपयोगी साबित होगा। तथा बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने योग्य बनाएगा।कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी गायक धीरज राव द्वारा किया गया।तथा अध्यक्षता मुन्ना सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्कुली बैग उपलब्ध कराने वाली अपोलो पाइप लिमिटेड कंपनी के तरफ से मौजूद डायरेक्टर के प्रति प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा, सहित सभी ने आभार ब्यक्त किया।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अशोक यादव ,रामेश यादव, संतोष, मैडम सविता शर्मा, अर्चना, अमरेंद्र कुमार चौबे प्रेमलाल गब्बू यादव ,गुड्डू रंगीला पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रविन्द्र यादव,दर्शन प्रसाद,आदि उपस्थित थे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…