कसया/कुशीनगर । कुछ माह बाद होने वाले नगरपालिका चुनाव का बोल -बाला व सरगरमियाँ तेज हो गयी है l
इस समय नगरपालिका परिषद कुशीनगर के चुनाव में खड़े होने वाले भावी प्रत्याशी अपना पूरा समय जनता के बीच अपना सेवा -भाव व विकास के मान चित्र प्रकट करने में जी जान से जूट गये है l हर उमीदवार प्रत्याशी अपना चरित्र व विकास का पैमाना जनता के बीच प्रदर्शित करतें हुए जनता के सेवा भाव में लगे हुए है l यही नही एक ही पार्टी से कई भावी प्रत्याशी अपने -अपने टिकट की दावेदारी की जोर आजमाईश में भी लगे हुए है l चुनाव में काफ़ी समय होने के कारण पालिका के वार्ड वासी भी अपने -अपने मतों को सही समय पर ही जाहिर करने की रणनीति पर कायम हैl यह दिगर बात है कि चुनावी दंगल से पहले लोग सबका सम्मान, आदर सत्कार दरवाजे पर पहुंचे भावी उम्मीदवारों का कर रहे है, तथा सबकी बातो को सुन भी रहे है, लेकिन मत का प्रयोग सही समय आने पर ही प्रयोग करेंगे l
इस समय हर भावी उमीदवार प्रत्याशी एक समाज सेवी के रूप जनता के बीच जग जाहिर करने में लगा हुआ है,चाहे वह अध्यक्ष प्रत्याशी हो या सभासद l पूर्व निर्वाचित पुराने अध्यक्ष व सभासद जहाँ दुबारा अपनी कुर्सी पाने के फिराक में लोक -लुभावन विकास का ख्वाब दिखा रहे है, तो नए उमीदवार के रूप में खड़े हो रहे भावी प्रत्याशी वर्त्तमान के ऊपर पाँच वर्षो में कोई विकास न करने का हवाला देकर उनका जनता के बीच से मोह भंग कर पटखनी देने के फिराक में लगे हुए है l अब समय आने पर जनता ही बताएगी किसे अपना जन प्रतिनिधि या सेवक के रूप में चुनती है औऱ किसे नकारती हैl क्यों कि जनता भी पाँच वर्ष के लम्बे समय के अंतराल में क्या खोया,क्या पाया का आकलन करती रहती हैl
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…