News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सामग्री, जबाबदार शांत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2021  |  6:14 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सामग्री, जबाबदार शांत! WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने हेतु चलाये जा रहे योजनाओं के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चो को आगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाले दाल व रिफायन तेल भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है । अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही यह योजना भी सफेदफोशो के सह पर भ्रष्टाचार का भेट चढ़ता नजर आता है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

बाल विकास परियोजना नेबुआ नौरंगिया के अन्तर्गत 254 आगनबाड़ी केन्द्र 33 मिनी आगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से प्रत्येक गांवो मे 7 माह से 6 बर्ष के बच्चो ,गर्भवती महिलाओं मे एक किलो दाल व एक किलो रिफायन तेल और विकास खंड के विभिन्न गांवो मे चिन्हित तीन सौ अठहत्तर चिन्हित कुपोषित बच्चो को दो किलो दाल व दो पैकेट रिफायन बितरण करने का फरमान है। परन्तु भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि 6 बर्ष के बच्चो व गर्भवती महिलाओं मे आधा किलो दाल तो मिल रहा है लेकिन रिफायन तेल का बितरण शून्य है।

कुपोषित बच्चो मे मानक के बिपरित एक किलो दाल व एक किलो रिफायन तेल देकर योजना की धज्जियां उड़ायी जा रही है। तमाम ग्राम सभाओ मे दाल व रिफायन तेल बितरण के वावत जानकारी करने पर कार्रवाई के डर से नाम न छापने के शर्त पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि बाल विकास केन्द्र से उठान के समय ही दाल व रिफायन मे कटौती कर ली जाती है। जिसके चलते पात्रो मे वितरण के समय हम लोगो को परेशानी होती है। इन सभी बिन्दुओ पर ठीक से जांच हो तो दाल व रिफायन के भ्रष्टाचार मे तमाम लोगों की भूमिका नजर आएगी।

इस सम्बंध मे प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सीता सिंह ने बताया कि मेरे वहा कोई कटौती नही की जाती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking