कसया/कुशीनगर । तहसील सभागार कसया में शनिवार की शाम टेम्पुल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली के विकास कार्यो को लेकर मंथन हुआ। जिसमें कुशीनगर एवं पर्यटन व्यवस्था सहित नगरपालिका क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पर्यटकों को लुभाने के लिए सुंदर आकर्षक एवं सुदृढ़ व्यवस्था बनाने की योजना चर्चा की गयी । पर्यटक स्थली कुशीनगर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रुप से ध्यान देने पर चर्चा और विचार हुआ । इसी क्रम में बौद्ध कालीन हिरण्यावती नदी के जीर्णोद्धार का प्रमुख रूप से मुद्दा उठाया गया। पर्यटकों के रुझान को लेकर नदी के बुद्धा घाट पर बोटिंग, सैर -सपाटा सहित सुरक्षा, सफाई, प्रकाश आदि पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्राथमिकता से हिरण्यवती नदी की सफाई की मांग उठी। इस दौरान किरन सिंह ने बुद्ध मंदिर के गेट पर निःशुल्क पेयजल की मांग की तथा बुद्ध मार्ग एवं मंदिर परिसर में तिरंगे कलर की लाइट लगाने की मांग की।
इस दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी डा.प्राण रंजन, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,राजेश मणि त्रिपाठी, बीरेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, राजेन्द्र मोहन गुप्ता, भंते महेंद्र , टीके राय, डॉ नंद रतन भंते, टोंजिन लामा, ईओ संतोष कुमार, बृजेश मणि, नीलेश रंजन, शैलेन्द्र कुमार दुबे आदि मौजद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…