News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सांसद ने मार्ग दुर्घटना में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर खुलवाया जाम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 24, 2021  |  10:22 PM

1,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद ने मार्ग दुर्घटना में मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर खुलवाया जाम

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)।नौरंगिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत कप्तागंज नौरंगिया मार्ग के खैरटिया शितलापुर के चौराहे पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग करने लगे। देर शाम क्षेत्र भ्रमण से वापस आ रहे सांसद ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह अपने आटा चक्की की दुकान पर पैदल जा रहे जगदेवा टोला निवासी जताई यादव पुत्र रामरती उम्र 45 वर्ष को तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दिया जिन्हें ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। शनिवार की सायं परिजनों के साथ ग्रामीणों ने नौरंगिया कप्तागंज मार्ग को जाम कर दिया। देर शाम क्षेत्र भ्रमण से लौटने के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचकर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया व दूरभाष पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मृतक परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा लाभ व अन्य सरकारी सहायता देने के लिए निर्देशित किया। उसके बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया जिससे आवागमन बहाल हो सका।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking