News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फरियादि तथा पंच को पीटने का चौकी के पुलिस पर लगा आरोप

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 22, 2022  |  9:50 PM

1,272 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फरियादि तथा पंच को पीटने का चौकी के पुलिस पर लगा आरोप

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना के रगड़गंज पुलिस चौकी पर फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी को पुलिस चौकी के सिपाही पर जबरन बात मनाने को लेकर मारने का आरोप लगा है।यह भी आरोप लगा है कि चौकी पर पंचायत में आये लोगों द्वारा मारने का विरोध किये जाने पर एक दूसरे को देखने कि बात केे बाद पुलिस ने पंच को मार दिया जिससे पंंच और पुुुुलिस में हाथा पाई शुरू हो गई। किसी ने घटना कि सूचना डायल 112 पुलिस और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को दी।तत्काल थाना प्रभारी मय फोर्स चौकी पर पहुंचे और दोनों पक्षोंं को थाने पर लाये।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

घटना रामकोला थाना के रगड़गंज पुलिस चौकी की है।जानकारी मिली है कि मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसम्हा टोला भगवनापुर निवासी संतोष यादव पुत्र सीरी यादव गांव के ही ठीकेदार संजय यादव पुत्र स्व0 बुधु यादव के ठेका में दिल्ली मजदूरी किया था। ठीकेदार संजय यादव ने बीस हजार रूपये के लगभग मजदूरी बाकी लगा दिया और संतोष यादव से कहा कि तुम घर जाओ हम तुम्हारे खाते में मजदूरी का पैसा डाल देंगे।संतोष यादव किराया लेकर घर आ गया । कुछ दिनों तक खाते में पैसा नहीं आने पर तगादा करने लगा।धीरे-धीरे चार पांच वर्ष बीत गया लेकिन ठेकेदार पैसा नहीं दिया। होली पर्व के एक दिन पूर्व ठीकेदार घर आया तो संतोष ने ठेकेदार से अपना बकाया मजदूरी मांगने लगा। ठीकेदार को यह नागवार लगी और संतोष को बुरी तरह मार पीट दिया। मजदूर संतोष यादव ने डाक्टरी मुआयना करा कर रामकोला पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने होली के बाद रगड़गंज पुलिस चौकी पर आने को कहा। मंगलवार को दोनों पक्ष रगड़गंज पुलिस चौकी पर पहुंचे।पंचों की उपस्थिति में चौकी पर आये दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद चौकी के सिपाही कहे कि मजदूरी की आधी रकम बीस हजार का दस हजार रूपये ले लो शेष दस हजार मजदूरी छोड़ दो। पुलिस की इस पंचायत को मजदूर मानने को तैयार नहीं हुआ,इस बात से नाराज होकर पंचायत मेंं मौजद दो कांस्टेेेबल मजदूर की पिटाई करने लगे। यह देख पंचो में गुस्सा फूट पड़ा जिससे एक पंच ने पुलिस कि इस रवैया का विरोध करने लगा। फिर पुलिस और पंच दोनों एक दूसरे को देख लेने कि बात करने लगे।

आरोप है कि कांस्टेबल का पारा चढ़ गया और वे पंंच के ऊपर हाथ छोड़ दिया जिससे पंच और कांस्टेबल में मारपीट होने लगी। किसी ने घटना कि जानकारी डायल 112 पुलिस और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तत्काल मयफोर्स चौकी पर पहुंच गये। क्षेत्राधिकारी खड्डा भी रगड़गंज पुलिस चौकी पर पहुंच गये और मामले को शांत करा कर दोनों पक्षों को थाने पर लाये।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking