Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

कुशीनगर: जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने जाना, शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर

सुनील नीलम
Feb 27, 2023, 5:33 PM IST • अब तक 604 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • छात्रों के अधिगम स्तर पर फोकस, दिया आवश्यक सुझाव

कुशीनगर। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ताओं की दो सदस्यीय टीम ने दुदही विकास खंड के धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के संविलयन विद्यालय भगवानपुर के सपोर्टिव सुपरविजन (सहयोगात्मक पर्यवेक्षण) कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। प्रवक्तागण डा. कमलेश कुमार व दुदही के मेंटर डा. अखलाक अहमद ने उक्त विद्यालय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।

शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका जांची जिसमें प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, स.अ. धनन्जय कुमार मिश्र, नन्हे प्रसाद, व शिक्षामित्र अनीता देवी उपस्थित मिले। ब्रजेश सिंह टीएलएम प्रशिक्षण में व नीतू यादव चाइल्ड केयर लीव पर थीं। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति शैक्षणिक गतिविधियों व भौतिक परिवेश का जायजा लिया। कक्षाओं में छात्रों के अधिगम स्तर की जांच करते हुए गणित व भाषा का शिक्षण कार्य किया।अनियमित उपस्थिति वाले छात्रों की काउंसलिंग कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताते हुए रोज आने व स्कूल के बाद घर पर भी पढ़ाई लिए प्रेरित किया।

Advertisement

एसएमसी व पीटीए पंजिका, शिक्षक डायरी आदि पंजिकाओं का अवलोकन किया। पुस्तकालय की क्रियाशीलता पर फोकस करते हुए सुझाव दिया। प्रवक्ताद्वय ने सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान निपुण लक्ष्य, विद्यालय का भौतिक परिवेश, छात्रों की उपस्थिति, गणित किट, खेल सामग्री के बारे में भी जानकारी ली।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #दुदही
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi